Bihar Weather : बिहार में मानसून से पहले भीषण गर्मी की मार जारी,24 घंटे में 45 डिग्री पार जाएगा पारा,अलर्ट जारी    

 Bihar Weather : बिहार में मानसून से पहले भीषण गर्मी की मार जारी,24 घंटे में 45 डिग्री पार जाएगा पारा,अलर्ट जारी    

Bihar Weather : बिहार में मानसून से पहले गर्मी का कहर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार कई इलाकों में अगले 24 घंटों में तापमान 45 डिग्री के पार जा सकता है। मौसम विभाग ने 6 जिलों के लिए भीषण गर्मी का अलर्ट भी जारी किया है। दरअसल दक्षिण और पशिचमी भागों में पछुआ और दक्षिण पछुआ हवा का प्रवाह हो रहा है। इस वजह से इन इलाकों में तापमान 42 से 45 डिग्री या उससे अधिक भी जा सकता है। मौसम विभाग ने बताया गर्मी का सबसे ज्यादा प्रभाव बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल जिले में देखने को मिल सकता है। 

आपको बता दें राज्य के कई क्षेत्रों में बारिश के बाद भी कोई खास राहत नहीं मिली है। बीते 24 घंटों में उत्तर पूर्व भागों के बहादुरगंज में 265mm बारिश हुई, जो राज्य की सबसे अधिक बारिश कही जा रही है। वहीं उत्तर पश्चिम, उत्तर मध्य के कुछ इलाकों एवं दक्षिण पूर्व के एक दो जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई है। बारिश की वजह से उत्तर बिहार में थोड़ी राहत जरूर है लेकिन चिलचिलाती धूप ने गर्मी बढ़ा दी है। पिछले 24 घंटों में राज्य का सर्वाधिक तापमान 43.7 डिग्री औरंगाबाद इलाके में दर्ज किया गया है। 

ये भी पढ़ें 18 जुलाई को होगा राष्ट्रपति चुनाव, आप भी लड़ सकते है चुनाव,ये है शर्त..

इसके अलावा राज्य के अधिकांश भागों में पूर्वी एवं दक्षिण पूर्वी हवा का प्रवाह बना हुआ है। साथ ही पूर्व-पश्चिम ट्रफ रेखा दक्षिण पूर्व यूपी से मणिपुर तक, बिहार उप हिमालयी वेस्ट बंगाल असम और मेघालय से होकर गुजर रही है। इस प्रभाव से अगले 24 घंटों में शिवहर, दरभंगा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी में गरज और चमक के साथ हल्की बारिश व अररिया, किशनगंज और पूर्णिया के इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई I

ये भी पढ़े हवाई यात्रियों के लिए नई गाइड लाइन जारी, अब बिना मास्क के नहीं कर सकते हवाई यात्रा

बिहार की सड़कों पर अब तेज रफ्तार में गाड़ी चलाना पड़ेगा महंगा, सरकार लेकर आई है यह नया प्लान

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के पुण्यतिथि, जानें बिरसा मुंडा से जुड़ी कुछ खास बातें

संबंधित खबर -

1 Comment

Comments are closed.