Bihar Weather :बिहार में 2 अगले तक दिनों तक आंधी-पानी के साथ ठनका गिरने की आशंका

 Bihar Weather :बिहार में 2 अगले तक दिनों तक आंधी-पानी के साथ ठनका गिरने की आशंका

उत्तर बिहार में अगले 2 दिनों तक आंधी-पानी के साथ ठनका गिरने की आशंका है। दो दिनों तक बादल छाये रहेने का अनुमान मौसम वैज्ञानिकों ने जताये हैं। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हवा चल सकती है। एक बार फिर बारिश के बाद दिन के तापमान में कमी आने की संभावना है। 

आपको बता दें मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों से बारिश के दौरान घरों में रहने की अपील की है। रविवार को भी सुबह में बादल छाये रहे। करीब एक घंटे तक तेज हवा चली। बादलों को देखने के बाद बारिश की संभावना जताई जा रही थी, हालांकि शाम तक कहीं से भी बारिश की सूचना नहीं है। हालांकि बादल छाने और तेज हवा चलने से मौसम पूरी तरह ठंडा हो गया है। 

वही, पिछले 24 घंटे में रात के तापमान में 1.7 डिग्री की कमी दर्ज की गई है। रविवार को अधिकतम तापमान 31.4 व न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन का तापमान सामान्य से 5.7 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. गुलाब सिंह ने बताया कि दो दिनों तक बारिश के आसार हैं। बारिश के दौरान हवा की रफ्तार तेज रहने की आशंका है।

संबंधित खबर -