Bihar Weather: बिहार के सभी जिलों में दिन – रात के तापमान में बढ़ोतरी, 5 जिलों में कोहरे को लेकर अलर्ट

 Bihar Weather: बिहार के सभी जिलों में दिन – रात के तापमान में बढ़ोतरी, 5 जिलों में कोहरे को लेकर अलर्ट

बिहार के सभी जिलों में दिन और रात के तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है। लगातार धीरे-धीरे ठंड कम हो रही है। बीते दिन सोमवार को बिहार के 23 जिलों के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

वही, किशनगंज और भागलपुर के सबौर को छोड़कर सभी 21 जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के ऊपर दर्ज किया गया। हालांकि, अभी बिहार के सभी हिस्सों में कोहरे जैसी स्थिति सुबह और रात के समय बनी हुई है।

इसके अलावा पटना, गया, भागलपुर, सीवान सहित आधा दर्जन जिलों में सुबह घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता 40 से 60 मीटर के बीच थी। दिन में भी धुंध की स्थिति रही। वहीं सोमवार को किशनगंज जिला सबसे ठंडा रहा, यहां का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी पटना के न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। इसके साथ ही तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

संबंधित खबर -