Bihar Weather:  बिहार के कई जिलों के तापमान में वृद्धि, अधिकांश जिलों में लू चलने की संभावना  

 Bihar Weather:  बिहार के कई जिलों के तापमान में  वृद्धि, अधिकांश जिलों में लू चलने की संभावना  

बिहार में अभी से ही गर्मी की शुरुआत समझ लीजिए I अभी धीरे-धीरे और गर्मी बढ़ने ही वाली है I बिहार के कई जिलों में हर दिन तापमान में वृद्धि हो रही है I आज शुक्रवार को बिहार के सभी जिलों में तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं I इसके साथ ही गर्माहट वाली हवा 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है I कई जिलों में तो जोरदार हवा चलने का भी पूर्वानुमान है जिसकी गति 30 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है I

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के मुताबिक अगले चार दिनों में गर्मी में बेतहाशा वृद्धि हो सकती है I शनिवार को जमुई और बांका जिले के एक-दो स्थानों पर लू चलने की संभावना जताई गई है I इससे बचने की सलाह भी दी गई है I रविवार और सोमवार को बिहार के अधिकांश जिलों में लू चलने की संभावना है I गर्मी में और वृद्धि होने की चेतावनी दी गई है I रविवार को राजधानी पटना समेत दक्षिण बिहार और मध्य बिहार के कई जिलों में उष्ण गर्मी और लू चलने की संभावना की चेतावनी दी गई है I

आपको बता दें बीते दिन गुरुवार (13 अप्रैल) को पूरे बिहार के तापमान में वृद्धि देखी गई, लेकिन सबसे अधिक तापमान राजधानी पटना में रहा I यहां का तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि दूसरे नंबर पर शेखपुरा रहा I यहां का तापमान 41.4 रहा I तीसरे नंबर पर गया रहा, यहां का अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस रहा I पूरे बिहार का औसत तापमान 38 डिग्री से 41 डिग्री के बीच रहा I सबसे कम तापमान किशनगंज में 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया I

संबंधित खबर -