Bihar Weather News: बिहार के मौसम में बदलाव, कई जिला में बारिश की संभवना

 Bihar Weather News: बिहार के मौसम में बदलाव, कई जिला में बारिश की संभवना

बिहार में मौसम एक बार बदलाव हो सकता है I मौसम विभाग ने पांच जिलों में बारिश होने की आशंका जताई है I राज्य के अन्य इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी होने की भी संभावना है I इससे लोगों को ठंड से निजात मिल सकती है I लेकिन, एक फरवरी से सूबे के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में फिर से गिरावट की आशंका मौसम विभाग ने जताई है I इससे लोगों को फिर से ठंड का सामना करना पड़ सकता है I

मौसम विभाग के मुताबिक मौसम पूर्वी चम्पारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण जिलों के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकी है I सोमवार को भी राज्य के अधिकतर हिस्सों में बादल छाये रहे I जिलों में हल्के कोहरे की स्थिति भी बनी रही I इस कारण सूबे के लोगों को ठंड का सामना भी करना पड़ा. राज्य के अधिकतर इलाकों में शाम के समय में कनकनी की स्थिति भी बन गई I

आपको बता दें सोमवार को राज्य के अधिकतर जिलों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गयी I इससे लोगों को ठंड से थोड़ी निजात जरूर मिली I राज्य में गया 6.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ठंडा शहर रहा I इधर, सूबे के राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया I किशनगंज राज्य का सबसे गर्म जिला रहा I यहां का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया I मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटों में राज्य के अधिकतर इलाकों के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है I

संबंधित खबर -