Bihar Weather News: बिहार के कई जिलों में मौसम साफ, 20 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी

 Bihar Weather News: बिहार के कई जिलों में मौसम साफ, 20 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी

बिहार के कई जिलों में आज मौसम साफ रहेगा। इसके बावजूद भी लोगों को ठंड से छुटकारा नहीं मिल सकेगा। दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत जरूर मिलेगी। हालांकि मौसम विभाग ने 20 जिलों में घने कोहरे को लेकर अलर्ट भी जारी किया है। बीते दिन बुधवार को बांका जिला सबसे ठंडा रहा, जहां का न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी पटना में बुधवार को सुबह से ही धूप खिली रही। जिससे लोगों ने राहत जरूर महसूस की, लेकिन ठंड का भी अहसास होता रहा। रात के समय पारा कम होने से लोगों को कनकनी का भी महसूस हुआ। मौसम विभाग के अनुसार आज गुरुवार को भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान लगाया है। बुधवार को पटना का न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

वही मौसम विभाग ने एक बार फिर से राज्य के पटना,गया, बांका, मोतिहारी, भागलपुर, पूर्णिया, समेत 20 जिलों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के तापमान में एक बार फिर से गिरावट हो रही है। इस दौरान पूरे बिहार में उत्तर पश्चिम की तरफ से छह से आठ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बर्फीली हवाओं के वजह से कपकपी की स्थिति बनी रहेगी।

संबंधित खबर -