Bihar Weather News: बिहार के सभी जिलों में छाए रहेंगे बादल, 24 जिलों में बारिश की संभावना

 Bihar Weather News: बिहार के सभी जिलों में छाए रहेंगे बादल, 24 जिलों में बारिश की संभावना

बिहार में 24 जिलों में शनिवार को मानसून सक्रिय है। इसकी वजह से पूर्वी पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सारण, सीवान, मधुबनी, बेगूसराय, सीतामढ़ी, बक्सर, रोहतास सहित सभी जिलों के अधिकांश हिस्से में 4 से 13 एमएम बारिश होने के आसार है।

वहीं, पटना, गया, नालंदा, नवादा में कुछ स्थानों पर बारिश है। इस दौरान बिहार के सभी जिलों में आसमान पर हल्के बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के मुताबिक पूरे बिहार में अच्छी बारिश के लिए आठ दिन इंतजार करना होगा। राजधानी पटना सहित प्रदेश के सभी हिस्सों में दक्षिण पश्चिम मानसून सक्रिय होने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। इससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। सीमांचल इलाके में मूसलाधार बारिश हो रही है।

मौसम विभाग की माने तो फिलहाल दक्षिण पश्चिम मानसून बक्सर से होकर गुजर रही है। वहीं अगले 2 दिनों के दौरान प्रदेश के शेष भागों में मानसून पहुंच सकता है। मैउसम विभाग ने कहा पटना और आसपास के इलाकों में आज बादल छाए रहने के साथ-साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इससे अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन भर बादलों की आवाजाही होती रही। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ी।

संबंधित खबर -