Bihar Weather News: बिहार में ठंड ने 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, हाड़ कंपाने वाली ठंड, 5 दिन से नही निकला धूप

 Bihar Weather News: बिहार में ठंड ने 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, हाड़ कंपाने वाली ठंड, 5 दिन से नही निकला धूप

बिहार में ठंड ने 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पिछले 5 दिनों से बिहार में धूप नहीं हुआ है। यानी की सूरज नही निकला है I इसके कारण हाड़ कंपा देने वाली ठंड का एहसास हो रहा है। ठंडी हवा और आसमान पर कोहरा होने से गलन वाली ठंड का एहसास हो रहा है। 17 जिलों में कोल्ड डे के हालात हैं। मौसम विभाग के मुताबिक ये स्थिति 10 जनवरी तक ऐसे ही रहने की संभावना है।

साथ ही रात के तापमान में भी 5 से 6 डिग्री की गिरावट होने की संभवना है। इस दौरान कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी। ठंड हवाओं के रफ्तार पांच से सात किलोमीटर वृद्धि होने की वजह से दिन में कनकनी का एहसास होगा। इस दौरान पूरे दिन आसमान पर कोहरे का प्रभाव रहेगा। इससे शीतलहर की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में उच्च हवा का दबाव है।

आपको बता दें पछुआ हवा सतह से डेढ़ किलोमीटर ऊपर पांच से छह किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही है। इसके साथ ही आर्द्रता 90% है। इसके प्रभाव से बिहार के सभी हिस्से में घने कोहरे का असर दिखाई देगा। सुबह दृश्यता 40 से 120 मीटर तक रहेगी। दिन होने के साथ ही आसमान धीरे-धीरे साफ होगा। लेकिन, पूरे दिन धुंध का प्रभाव रहेगा। ठंडी हवाओं की वजह से दिन के तापमान में गिरावट हो रही है। पटना, गया, नालंदा, नवादा सहित 38 जिलों में दिन का तापमान सामान्य से आठ डिग्री नीचे दर्ज किया गया। 

संबंधित खबर -