Bihar Weather News: बिहार के 8 जिलों में बढ़ी ठंड, पांच दिन बाद और तापमान गिरने की आशंका

 Bihar Weather News: बिहार के 8 जिलों में बढ़ी ठंड, पांच दिन बाद और तापमान गिरने की आशंका

बिहार में मौसम में बदलाव का सिलिसला जारी है। राजधानी पटना समेत राज्य के अन्य जिलों के तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। इन दिनों पटना में रात के समय ठंड लग रही है। वहीं, गया-मुजफ्फरपुर समेत 8 जिलों में भी सिरहन बढ़ गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य में 5 दिन बाद तेजी से तापमान गिरने की आशंका है।

मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार बिहार में पुरवा हवा के कारण अगले 5 दिनों तक मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहेगा। इस दौरान आसमान साफ रहेगा। हालांकि, पांच दिनों बाद तापमान में तेजी से गिरावट आएगी, जिससे ठंड में बढ़ोतरी की संभावना है। राजधानी पटना समेत प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान 30-32 डिग्री व औसत न्यूनतम तापमान 18-20 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। 

इसके अलावा आपको बता दें गया जिले में रविवार को सबसे कम 15.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जबकि राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.3 डिग्री बढ़ोतरी  के साथ 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सूबे का सबसे ज्यादा तापमान वैशाली में रहा। यहां अधिकतम पारा 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वही आठ जिलों में सिरहन बढ़ गई है I

संबंधित खबर -