Bihar Weather News: बिहार में कड़ाके की ठंड, 31 जिलों में शीतलहर और घने कोहरे का अलर्ट जारी

 Bihar Weather News: बिहार में कड़ाके की ठंड, 31 जिलों में शीतलहर और घने कोहरे का अलर्ट जारी

बिहार में कड़ाके की ठंड पड़ रही है I पिछले 24 घंटे में सबसे न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है I सूबे में शीतलहर और कोहरे को लेकर अलर्ट जारी है I मंगलवार को एक से दो जिले को छोड़कर लगभग सभी जिलों के न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम दर्ज किए गए हैं I मौसम विभाग ने 31 जिलों में शीतलहर और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है I दिन में धूप के कारण मौसम थोड़ा सही रहता है, लेकिन शाम होते ही ठंड बढ़ जाती है I

राजधानी पटना में आज बुधवार को न्यूनतम तापमान में 2.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है I जबकि अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया हैं I धूप रहने से लोगों को थोड़ी राहत मिली है, लेकिन शाम के बाद तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है I पिछले 24 घंटे में गया सबसे ज्यादा ठंडा रहा है I यहां तापमान 3.7 डिग्री दर्ज किया गया है I वहीं  सबौर में 4 डिग्री, औरंगाबाद में 5.5 डिग्री, खगड़िया में 5.8 डिग्री  तक तापमान दर्ज किया गया है I लगभग 30 से ज्यादा जिलों में 10 डिग्री से कम तापमान रहा है I

आपको बता दें मौसम विभाग ने घना कोहरा और शीतलहर का अलर्ट जारी किया है I विभाग ने दक्षिण पश्चिमी और दक्षिण मध्य भागों में घना कोहरा छाने की संभावना जताई है I प्रदेश में कई जगह कोल्ड डे की भी स्थिति बनी हुई है I आने वाले दिनों में तापमान और भी गिरने की आशंका है, लेकिन राज्य के कई शहरों में धूप के खिलने से लोग राहत की सांस ले रहे हैं I बिहार के 31 जिलों में शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी है I लोगों से सतर्कता और सावधानी बरतने की अपील की गई है I

संबंधित खबर -