Bihar Weather: दक्षिण बिहार के अधिकतर जिले में भीषण गर्मी, पटना में लू की स्थिति

 Bihar Weather: दक्षिण बिहार के अधिकतर जिले में भीषण गर्मी, पटना में लू की स्थिति

Bihar Weather: दक्षिण बिहार के अधिकतर जिले फिर से भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। जबकि उत्तर बिहार में मौसम सामान्य बना हुआ है। 5 दिन बाद फिर पछुआ के प्रवाह से शनिवार को राज्य के 14 जिलों में अधिकतम पारा 40 के पार रहा। पटना में भी भीषण गर्मी और लू की स्थिति रही। अधिकतम तापमान में 3.2 डिग्री की बढ़त के साथ पटना का पारा 41.4 डिग्री दर्ज किया गया। गया में अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री दर्ज किया गया। 

राज्य में सबसे गर्म बक्सर जिला रहा जहां अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री दर्ज किया गया। अन्य जिलों में भागलपुर में 40 डिग्री, सारण में 40.6 डिग्री, रोहतास में 41.2 डिग्री, जमुई में 41.6 डिग्री, भोजपुर में 41 डिग्री, वैशाली में 40 डिग्री, औरंगाबाद में 41.7 डिग्री, बांका में 41.1 डिग्री, नवादा में 41.5 डिग्री, नालंदा में 41 डिग्री, सीवान में 41.6 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

आपको बता दें मौसम विभाग का कहना है कि फिर से दक्षिण बिहार में पछुआ का प्रभाव बढ़ गया है, जिससे भीषण गर्मी की स्थिति बनी है। अगले दो-तीन दिनों तक ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी। इन जिलों में एक हफ्ते पहले अधिकतम पारा इस सीजन में सर्वाधिक स्तर पर पहुंचा था।

संबंधित खबर -