Bihar Weather: बिहार में पटना समेत 10 जिलों में हो सकती है बारिश, बिजली और ओले गिरने का अलर्ट जारी

 Bihar Weather: बिहार में पटना समेत 10 जिलों में हो सकती है बारिश, बिजली और ओले गिरने का अलर्ट जारी

बिहार के 10 जिलों में आज गुरुवार को बारिश होने की संभवना है। मौसम विभाग ने भोजपुर, पटना, औरंगाबाद, बक्सर, कैमूर, रोहतास, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, सारण में बिजली, हल्की बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

आपको बता दें बिहार के 26 जिलों में बुधवार को तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार 27 और 28 अप्रैल को तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। कई जिलों का पारा एक बार फिर से 40 डिग्री के पार जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को पटना में फिर से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। पटना के अधिकतम तापमान में बुधवार को चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस था।

वहीं, 29 और 30 अप्रैल को फिर से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। इस दौरान 19 जिलों के लिए आंधी-बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। बीते 24 घंटों में बक्सर सबसे गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि पटना के अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

संबंधित खबर -