Bihar Weather Updates: चक्रवाती तूफान ‘असानी’ से बदलेगा मौसम का मियाज, कई जिलों में आंधी और बारिश के आसार

 Bihar Weather Updates: चक्रवाती तूफान ‘असानी’ से बदलेगा मौसम का मियाज, कई जिलों में आंधी और बारिश के आसार

Bihar Weather Updates: बिहार में चक्रवाती तूफान असानी से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। चक्रवात की वजह से राज्य के कई जिलों में आंधी के साथ बारिश के होने की संभावना हैं। इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तापमान में गिरावट आएगी। इस साल का पहला प्री मानसूनी चक्रवात बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हो चुका है। श्रीलंका के वैज्ञानिकों ने इस तूफान को असानी नाम दिया है। यह चक्रवात सीधे तौर पर तो बिहार को प्रभावित नहीं करेगा I

उसके बाद 11 और 12 मई को सूबे के पूर्वी और दक्षिणी भाग में आंधी-पानी का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र ने पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज और कटिहार जिले में 11 और 12 को गरज-तड़क के साथ आकाशीय बिजली का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा उत्तर बिहार के 10 जिलों में भी स्थानीय प्रभावों से आंधी पानी और बारिश की स्थिति बन सकती है।

आपको बता दें कि दक्षिण बिहार में भी इन दो दिनों में छिटपुट जगहों पर बारिश हो सकती है। राज्य के पूर्वी और दक्षिणी भाग में आंशिक बादल छाये रहेंगे। पटना और गया में भी धूल भरी आंधी और आंशिक बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है। हवा की रफ्तार 20 से 30 किमी प्रतिघंटे रहेगी। राज्य भर में अगले एक हफ्ते तक पुरवा का प्रभाव रहने से पारा सामान्य के आसपास रहेगा I

संबंधित खबर -