Bihar Weather Updates : बिहार में ठंड का प्रकोप जारी, कुहासे के कारण परिवहन सेवा प्रभावित,4 जोड़ी विमान रद्द

 Bihar Weather Updates : बिहार में ठंड का प्रकोप जारी, कुहासे के कारण परिवहन सेवा प्रभावित,4 जोड़ी विमान रद्द

बिहार में लगातार ठंड का प्रकोप जारी है। कुहासे व कम दृश्यता के कारण परिवहन सेवाएं भी बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं। इसके साथ ही विमान सेवाएं भी प्रभावित हो रही है। राजधानी पटना की विमान सेवाएं लगातार तीसरे दिन भी प्रभावित रहीं। बीते दिन गुरुवार की शाम 8 बजे तक 4 जोड़ी विमान रद्द किए गए। वही, दर्जन भर विमानों ने देरी से उड़ान भरी।

जानकारी के मुताबिक, कम दृश्यता के कारण पटना एयरपोर्ट पर गुरुवार की सुबह को पहला विमान आधे घंटे की देरी से 9:30 बजे उतरा। विस्तारा की दिल्ली की उड़ानें, जबकि गो एयर की बेंगलुरु की उड़ान रद्द रहीं। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया विमान और लेट होते गए। गो एयर की दिल्ली से आने वाली फ्लाइट भी रद्द रही। यात्री विमानों की रद्द होने से परेशान रहे।

आपको बता दें, बीते दिन गुरुवार को सूबे का औसत न्यूनतम पारा 10 से 12 और औसत अधिकतम पारा 18 से 20 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। वहीं, 2 दिन के बाद गुरुवार को पटना में धूप निकली पर धूप में उतनी तपिश नहीं थी। दिन में भी तामपान आंशिक रूप से ऊपर चढ़ा। कई जगहों पर शीतदिवस जैसी परिस्थितियां रहीं। शाम होते ही कुहासा छा गया। पछुआ हवा के चलने से कनकनी भी बढ़ी। गुरुवार को बिहार में छपरा सबसे ज्यादा ठंड रहा।

संबंधित खबर -