Bihar Weather Updates : बिहार में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी, 14 जिलों में हीटवेव जैसी स्थिति

 Bihar Weather Updates : बिहार में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी, 14 जिलों में हीटवेव जैसी स्थिति

Bihar Weather Updates : बिहार में लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं। बीते दिन गुरुवार को तेज पछुआ हवाओं के प्रवाह ने राज्य के 15 जिलों में पारा 40 डिग्री के पार पहुंचा दिया है। पिछले 24 घंटों में ढाई डिग्री की बढ़ोतरी के साथ बक्सर का अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इससे पहले 9 अप्रैल का अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री पहुंचा था। बक्सर जिले में यह अधितकम तापमान का अब तक का रिकॉर्ड है।

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान से आ रही इन हवाओं की वजह से गर्मी ने राज्य में इस सीजन में अधिकतम तापमान का सार्वकालिक रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बता दें लू के थपेड़ों की वजह से राज्य में आम लोगों के साथ पशु पक्षी दिनभर भारी गर्मी से परेशान है। दिन में लोग छाया की तलाश करते नजर आ रहे है। दक्षिण बिहार के जिलों में दोपहर में लू की रफ्तार 15 से 20 किमी प्रतिघंटे की रही।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के निदेशक विवेक सिन्हा ने कहा कि पछुआ के प्रवाह, सूरज की तपिश और एक क्षेत्र विशेष में बने उच्च दबाव के क्षेत्र की वजह से अधिकतम तापमान में यह बढ़ोतरी देखी गई। अगले दो दिन तक दक्षिण बिहार में अभी ऐसी ही स्थिति रहेगी। 

 

संबंधित खबर -