Bihar Weather Updates : बिहार के पटना, नालंदा समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना, 26 से दिखेगा मौसम में बदलाव

 Bihar Weather Updates : बिहार के पटना, नालंदा समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना, 26 से दिखेगा मौसम में बदलाव

Bihar Weather Updates : बिहार के पटना समेत गया, नालंदा, शेखपुरा और दक्षिण पूर्व बिहार के भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर के बारिश होने की संभावना हैं। 26 फरवरी को उत्तर पूर्व एवं दक्षिण पूर्व भाग के कुछ जगहों पर मेघ गर्जन के साथ बिजली चमकने के आसार हैं। उसके बाद से मौसम में बदलाव होगा। 26 फरवरी के बाद प्रदेश के अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी होने से ठंड का प्रभाव कम होगा।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बीते दिन सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 27.2 तो न्यूनतम 3.4 डिग्री की गिरावट के साथ 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य का न्यूनतम तापमान 10 से 12 तो अधिकतम 24-26 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। वहीं, 9.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सीतामढ़ी सबसे ठंडा रहा, जबकि 27.8 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी सबसे गर्म रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक, तीन दिनों के बाद पछुआ रुककर पूर्वी हवा चलेगी। इससे मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। दिन में गर्मी तो रात में अभी हल्की ठंड है। आपको बता दें पटना का अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए हैं। अगर भागलपुर की बात करें तो यहां का अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। यहां मौसम साफ है।

संबंधित खबर -