Bihar Weather Updates : मौसम ने ली करवट, पटना समेत कई जिलों में बुंदाबांदी

 Bihar Weather Updates : मौसम ने ली करवट, पटना समेत कई जिलों में बुंदाबांदी

Bihar Weather Updates : बिहार में पश्चिम विक्षोभ के प्रभावों से एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है। सूबे के उत्तर पश्चिमी भाग, दक्षिण मध्य भाग और दक्षिण पश्चिमी भाग के मौसम पर बुधवार को इसका असर देखा गया। राज्य के इन भागों में आंशिक बूंदबांदी की स्थिति दोपहर बाद देखी गई। राज्य के अधिकतर जगहों पर आंशिक बादल छाये हुए हैं।

आपको बता दें अभी हिमालय की तराई की ओर पश्चिमी विक्षोभों का विशेष प्रभाव जारी है। आज गुरुवार को इसका प्रभाव सूबे के दक्षिण पूर्व और दक्षिण मध्य भाग में दिखेगा। आसमान में बादल छाये रहेंगे। कुछ जगहों पर आंशिक बारिश होने की संभावना हैं हालांकि इस बार बादलों की उग्रता न के बराबर होगी और गरज-तड़क की विशेष स्थिति बनती नहीं दिख रही है।

मौसमविदों के पूर्वानुमान के अनुसार, शुक्रवार से बारिश की गतिविधियां बंद हो जाएंगी। उसके बाद फिर से उत्तरी पश्चिमी हवाओं का प्रभाव सूबे में दिखेगा। अभी सूबे में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार के बाद फिर से उत्तरी पछुआ हवाओं का प्रभाव बनते ही कनकनी बढ़ेगी और न्यूनतम तापमान तीन से चार डिग्री तक नीचे आ सकता है।

संबंधित खबर -