Bihar Weather Updates : बिहार में पछुआ हवा ने बढ़ाई कनकनी, पटना में पारा सामान्य से 3 डिग्री गिरा

 Bihar Weather Updates : बिहार में पछुआ हवा ने बढ़ाई कनकनी, पटना में पारा सामान्य से 3 डिग्री गिरा

Bihar Weather Updates : बिहार में पछुआ के कारण ठंड के साथ-साथ कनकनी बढ़ गई है। बीते 24 घंटों में राजधानी पटना के तापमान में सामान्य से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। पटना में पछुआ 7.5KM प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही है। वहीं, राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों में हुई बारिश और ओलावृष्टि से वायुमंडल में नमी बरकरार है।

पटना मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में पछुआ हवा सतह से 1.5 KM ऊपर तक बना है। जिसके प्रभाव से अगले 2 से 3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट का पूर्वानुमान है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों से मध्यम व घना कोहरा छाया रहेगा। ठंड और कनकनी से फिलहाल खास राहत मिलती नहीं दिख रही है। बीते दिन रविवार को 7.4 डिग्री सेल्सियस के साथ गोपालगंज सबसे ठंडा शहर रहा। फारबिसगंज अररिया में 25.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, आपको बता दें पिछले 24 घंटे के दौरान राजधानी पटना में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री नीचे 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा 10.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, सामान्य से 5 डिग्री की गिरावट के साथ गया का अधिकतम तापमान 18.0 रहा और सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा 11.6 न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

संबंधित खबर -