Bihar Weather: बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, 4 जिलों में बारिश के आसार, 20 शहर में लू की चेतावनी 

 Bihar Weather: बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, 4 जिलों में बारिश के आसार, 20 शहर में लू की चेतावनी 

बिहार में मौसम एक बार फिर से बिगड़ने वाला है। यहां कुछ जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं पटना में तापमान ने भी रिकॉर्ड तोड़ना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को पटना में राजस्थान के जैसलमेर से भी अधिक गर्मी रही। वहीं मौसम विभाग ने बिहार के 20 शहर में लू की चेतावनी जारी की है।

आपको बता दें राजधानी पटना का तापमान दूसरे दिन भी 42 डिग्री के पार रहा। शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, 43.9 डिग्री सेल्सियस के साथ शेखपुरा प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पटना समेत 20 शहरों में लू (हीट वेव) को लेकर औरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार हवा की गति 20-30 किमी प्रतिघंटा रहने की संभावना है। आज शनिवार को उत्तर पश्चिम भाग के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण दक्षिण पश्चिम भाग के रोहतास, भभुआ में छिटपुट वर्षा की संभावना जताई है। जबकि प्रदेश के शेष जिलों का मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से 30 अप्रैल तक प्रदेश के दक्षिणी व उत्तरी भागों में लू व गर्म दिन रहने की संभावना जताई है।

संबंधित खबर -