बिहारः शादी के दौरान दुल्हन पक्ष के लोगों ने बारातियों को बंधक बनाया

 बिहारः शादी के दौरान दुल्हन पक्ष के लोगों ने बारातियों को बंधक बनाया

नालंदा जिले के अंतर्गत सारे थाने के गांव गिलानी से एक अजीब मामला सामने आने है। हुआ यूं कि शादी कार्यक्रम के दरम्यान् दूल्हे को मिर्गी आने की वजह से दुल्हन पक्ष के लोगों ने बारातियों को बंधक बना लिया। इसके बाद काफी मशक्त करने के उपरांत दुल्हन पक्ष के लोगों द्वारा बारातियों को छोड़ा गया।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नालंदा जिले अंतर्गत सारे थाने के गांव गिलानी में विवाह की रस्म हो रही थी, इसी दरम्यान् मंडप में फेरे के मंत्र पढ़े जा रहे थे तभी दूल्हा अचानक गिर पड़ा। इसके बाद दुलहन पक्ष के लोगों को मिर्गी की जानकारी होने पर दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के काफी समय तक वाद विवाद चलता रहा।
दोनों पक्षों के बीच वाद विवाद होने के दरम्यान् ही दुल्हन पक्ष के लोगों ने बारातियों को दूल्हे समेत बंधक बना लिया। दूल्हे के परिवार वालों से शादी-विवाह में खर्च हुए सारे रूपये को दुल्हन पक्ष की ओर से मांगा जा रहा था।
इसके उपरांत पंचायत बैठी जिसके बाद दुल्हन पक्ष के लोगों द्वारा दूल्हे व बारातियों को छोड़ा गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची है। लेकिन दोनों पक्षों में से किसी भी तरफ से इस संबंध में लिखित शिकायत नहीं दिया गया है। संवाददाता, ए बी बिहार न्यूज।

संबंधित खबर -