बिहार : सीतामढ़ी में महिला ने एसआई पर शौषण का लगाया आरोप, पुलिस ने एसआई को किया गिरफ्तार

 बिहार : सीतामढ़ी में महिला ने एसआई पर शौषण का लगाया आरोप, पुलिस ने एसआई को किया गिरफ्तार

बिहार के सीतामढ़ी जिले में एक महिला ने एसआई पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। इस मामले में एसआई शांति प्रकाश कुजूर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुपरी के एक फल विक्रेता महिला ने एसआई पर शादी का झांसा देकर यौन शौषण करने का आरोप लगाया था।

एसपी के निर्देश पर पुलिस ने एसआई को पुपरी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार दिसंबर 2021 में पीड़ित महिला ने पुपरी थाने में एसआई के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।

आपको बता दें, पुपरी में पदस्थापित रहने के दौरान एसआई पर पीड़िता को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगा था। वर्तमान में महिन्द्वारा थाने में एसआई शांति प्रकाश तैनात थे।

संबंधित खबर -