बिहार : कंप्यूटर की जानकारी में महिलाएं पुरुषों से आगे, 22 लाख से ज्यादा हुई डिजिटल साक्षर

 बिहार : कंप्यूटर की जानकारी में महिलाएं पुरुषों से आगे, 22 लाख से ज्यादा हुई डिजिटल साक्षर

बिहार में कंप्यूटर की जानकारी में भी महिलाएं पुरुषों से आगे हैं। राज्यभर में महिलाएं पुरुषों के मुकाबले ज्यादा डिजिटल साक्षर हुई है।कॉमन सर्विस सेंटर से मिली जानकारी के अनुसार, पूरे प्रदेश से 32 लाख 42 हजार 175 महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। जिनमें से 22 लाख 23 हजार 851 महिलाएं डिजिटल साक्षर हुई हैं।

वहीं, पुरुषों की बात करें तो 24 लाख 79 हजार 327 पुरुषों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। जिनमें से 14 लाख 36 हजार 873 डिजिटल साक्षर हुए हैं। आपको बता दें भारत सरकार द्वारा ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान शुरू किया गया था। हर राज्य को वहां की जनसंख्या के अनुसार लक्ष्य दिया गया था। बिहार को 66 लाख 30 हजार का लक्ष्य मिला था। इसमें 57 लाख 21 हजार पांच सौ लोगों का रजिस्ट्रेशन किया गया था।

जानकारी के अनुसार, इनमें से 50 लाख से अधिक ने प्रशिक्षण लिया और 36 लाख से अधिक प्रशिक्षित हो चुके हैं। इस योजना की शुरुआत 2017 में हुई थी। डिजिटल साक्षरता में देश में बिहार का दूसरा स्थान है। डिजिटल साक्षर में सामान्य वर्ग से अधिक OBC और SC कोटि के लोगों की संख्या है। OBC कोटि की अब तक 27 लाख से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। इसमें 16 लाख ने सर्टिफिकेट ले चुके हैं। जबकि, ST कोटि से 27 लाख से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। इनमें से अब तक 17 लाख से अधिक लोग डिजिटल साक्षर हो चुके हैं।

संबंधित खबर -