सिवान में गुरुवार के दोपहर बाइक सवारों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, 4 लोगों को लगी गोली, 2 की मौत

 सिवान में गुरुवार के दोपहर बाइक सवारों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, 4 लोगों को लगी गोली, 2 की मौत

बिहार के सिवान जिले में आज गुरुवार के दोपहर बाइक सवार युवकों ने महाराजगंज रामप्रीत मोड़ के पास अंधाधुंध फायरिंग की। इसमें 4 लोगों को गोली लग गई। दो लोगों को गोली लगने से मौके पर मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए हैं। दोनों घायलों को स्थानीय अस्पताल से सीवान के सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

सेल sale

इस वारदात के संबंध में बताया जा रहा है कि बदमाशों ने फायरिंग करने के दौरान जो मिला उसे गोली मारते गए।अचानक हुई वारदात से पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। वही, इस वारदात के सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मच गया।उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर नाकेबंदी कर जांच शुरू कर दी गई। लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी है। पुलिस को वारदात का कारण भी पता नहीं चल सका है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गुरुवार की दोपहर करीब पौने तीन बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने महाराजगंज के रामप्रीत मोड़ के पास फायरिंग शुरू की।

जानकारी के मुताबिक, आपको बता दें कि बाइक पर पीछे बैठा बदमाश तीन पिस्टल से गोली चला रहा था। बाइक सवार बदमाश ने फिल्मी स्टाइल में गोलियां चलाईं।सबसे पहले बाइक सवार अरमान मंसूरी नामक युवक को गोली मारी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उसके बाद थोड़ा आगे बढ़कर एक अन्य युवक सुदामा यादव को गोलियां मारी। उसकी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस इस मामले के जांच में जुटी गई है। साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

संबंधित खबर -