भाजपा ने कई वार्ड के बूथ साथी संग बूथ सशक्तिकरण, डाटा उपयोगिता कार्यक्रम का किया आयोजन

 भाजपा ने कई वार्ड के बूथ साथी संग बूथ सशक्तिकरण, डाटा उपयोगिता कार्यक्रम का किया आयोजन

भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के निर्देशानुसार संगठनात्मक कार्यों को लेकर गिरिडीह नगर के वार्ड संख्या 4, 5, एवं 6 के कुल 12 बूथ मे से नजदीक के बुथ साथियों के साथ वार्ड संख्या 4 के बूथ संख्या 14 काली मंडा बोडो के प्रांगण में नगर अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा की अध्यक्षता में उक्त वार्ड के अल्पकालिक विस्तारक प्रदेश प्रवक्ता भाजपा ओबीसी मोर्चा के विनय कुमार सिंह एवं भाजपा नेता अल्पकालिक विस्तारक दीपक स्वर्णकार की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में महामहिम राष्ट्रपति महोदय के अभिभाषण को नगर अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा, जिला महामंत्री संदीप डंगैच, नगर मंत्री संचालन कर्ता ज्योति शर्मा एवं अल्पकालिक विस्तारक विनय कुमार सिंह द्वारा कार्यक्रम में पढ़कर सुनाया गया। श्री सिंह के द्वारा बताया गया कि देश के यशस्वी माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी जी के कुशल नेतृत्व में देश के चौमुखी विकास एवं जन कल्याणकारी योजनाओं से सभी वर्ग के गरीबों को प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान भारत के तहत पांच लाख तक चिकित्सा सुविधा शौचालय, प्रधानमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना, कोविड-19 से लगातार प्रति व्यक्ति 5 किलो मुक्त राशन प्रति महिना जन धन योजना, नारी सशक्तिकरण आदि देश हित में अनेकों महत्वपूर्ण कार्यों का जिक्र है।

कार्यक्रम में गिरिडीह विधानसभा के निवर्तमान विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी द्वारा बताया गया की उपरोक्त सभी काम मोदी जी के कुशल नेतृत्व के कारण एनडीए सरकार मे संभव हुआ, तथा लगातार विकास की धारा बह रही है साथ ही विदेशों में भी देश का मान सम्मान बढा है जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, कोडरमा सांसद प्रतिनिधि सह पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष दिनेश यादव एवं जिला महामंत्री सुभाष चंद्र सिंहा के द्वारा कार्यकर्ताओं को निष्ठा पूर्वक अपने दायित्व को निर्वाहन करने हेतु कई दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन दिए ताकि 2024 आगामी लोकसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ मोदी जी के कुशल नेतृत्व में एनडीए की सरकार पुनः बने ताकि भारत विश्व गुरु बने।

कार्यक्रम में नगर महामंत्री जयशंकर सिंकु सिन्हा, अमर सिन्हा, महिला मोर्चा के प्रदेश मंत्री प्रोफ़ेसर विनीता कुमारी, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष दिलीप बर्मा, महिल मोर्चा नगर अध्यक्ष रीना शर्मा, संयोजक मीना गुप्ता, ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री उमाशंकर चरण पहाड़ी, पीरटांड़ पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अरविंद चंद्र राय, संतोष गुप्ता, युवा नेता संजीव कुमार, राहुल राज, अंशु सिंह, गोपाल राय, कुंदन सिंह राजपूत, सुमन सिन्हा, प्रदीप कुमार, राहुल पांडे, आनंद पासवान, प्रकाश कुमार, राहुल तांती सहित काफी संख्या में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता थे।

संबंधित खबर -