भाजपा ने सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छ पर्यावरण बनाए रखने, किया वृक्षारोपण

 भाजपा ने सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छ पर्यावरण बनाए रखने, किया वृक्षारोपण

भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के आलोक में संकल्प साधना के तहत विभिन्न सहायतार्थ कार्यक्रम करते हुए आज पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में गिरिडीह विधानसभा के निवर्तमान विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी ने बताया कि वार्ड नंबर 5, 6, 7, 19 व 20 अंतर्गत पौधारोपण का कार्य, मोदी जी के स्वस्थ एवं सुखी रहने की कामना के साथ किया गया साथ ही उन्होंने बताया की गिरिडीह जिला सहित पूरे झारखंड एवं देश में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, टीवी मुक्त झारखंड बनाने, विकलांगों को निशुल्क आवश्यक उपकरण वितरण आदि सेवा कार्य की जा रही है।

पिछड़ी जाति के प्रदेश प्रवक्ता विनय कुमार सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी वितरण, निशुल्क रक्तदान शिविर आदि कार्यक्रम के साथ इस निमित्त आज करते हुए मोदी जी के स्वस्थ रहने एवं दीर्घायु होने की कामना के साथ उनके कुशल नेतृत्व में देश में हो रहे चौमुखी विकास एवं जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से हर गरीबों को मिल रहे लाभ से वहां के नागरिकों को अवगत कराया गया। भाजपा जिला महामंत्री सुभाष चंद्र सिंहा द्वारा बताया गया कि मोदी जी के कुशल नेतृत्व में कोविड-19 के तहत सभी गरीबों को प्रति व्यक्ति 5 किलो अतिरिक्त अनाज, मुफ्त वैक्सीन, महिलाओं के सम्मान दिया जा रहा है।

मौके पर उपस्थित पूर्व जिला महामंत्री देवराज, पूर्व मंत्री सुनीत सिंह, पिछड़ी जाति मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लल्लू दा, मोर्चा के दीपक स्वर्णकार, किसान मोर्चा के अनूप सिन्हा, जिला कार्यसमिति सदस्य उत्तम लाला, सुरेंद्र लाल, युवा मोर्चा कार्यसमिति सदस्य रामदुलार पांडे, संजीव कुमार, अनूप वर्णवाल, संतोष गुप्ता, शैलेंद्र सिंह, राजन, मनीष मंडल, सुमित कुमार, अभय सिन्हा संजय वर्मा, दिलीप दास आदि भाजपा कार्यकर्ता एवं अन्य नागरिक थे।

संबंधित खबर -