भाजपा यह जाने कि माता सीता जन्मस्थान के पुनरोद्धार किए बिना खुश नहीं हो सकते श्री राम:राजीव रंजन

 भाजपा यह जाने कि माता सीता जन्मस्थान के पुनरोद्धार किए बिना खुश नहीं हो सकते श्री राम:राजीव रंजन

पटना: जदयू के राष्ट्रीय महासचिव राजीव रंजन ने रविवार को यह कहा कि भाजपा यह जाने कि माता सीता जन्मस्थान के पुनरोद्धार किए बिना खुश नहीं हो सकते श्री राम। राम नाम की माला जपने वाले भाजपा के लोग माता सीता का नाम लेने से भी कतराते हैं।

राजीव रंजन ने कहा कि हकीकत तो यह है कि देश में माता सीता का नाम प्रभु भगवान श्रीराम के पहले लिया जाता है। जदयू के राष्ट्रीय महासचिव ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि यदि भाजपा की प्रभु श्रीराम में सच्ची आस्था होती तो वह राम मंदिर के पहले जानकी मंदिर का निर्माण कार्य आरंभ करते।

जदयू नेता ने कहा कि यहां कोई विवाद भी नहीं था। सरकार व जनता आगे बढ़कर इसका समर्थन करती। अगर राम मंदिर की तर्ज पर जानकी मंदिर में भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार अगर सहयोग नहीं करती है तो यह साबित हो जाएगा कि भगवान राम उनके लिए सिर्फ एक राजनीतिक अस्त्र हैं। इसका इस्तेमाल वह अपनी राजनीति चमकाने के लिए करती रही है। आपको बता दें कि सनातनीयों के पांच शताब्दी के संघर्ष के बाद एक बार फिर भगवान श्रीराम अपनी जन्मभूमि पर बन रहे भव्य मंदिर में विराजने जा रहे हैं। इसके लिए आगामी 22 जनवरी का शुभ मुहूर्त सुनिश्चित हुआ है।

संबंधित खबर -