भागलपुर समेत कई जिलों में शुरू है खूनी क्रांति सप्ताह, घटनाओं की आशंका के कारण किया गया अलर्ट


बिहार विधानसभा चुनाव के बीच नक्सली रविवार से खूनी क्रांति सप्ताह मना रहे हैं| 8 से 15 नवम्बर तक मनाए जाने वाले खूनी क्रांति सप्ताह के दौरान वे रेलवे ट्रैक, उसकी संपत्ति के अलावा अन्य सरकारी तंत्रों व सुरक्षा बलों पर हमला कर सकते हैं| इसे लेकर आरपीएफ के डीजी ने पुलिस मुख्यालय को सतर्क किया है| आरपीएफ के डीजी के पत्र के बाद पुलिस मुख्यालय ने नक्सल प्रभावित जिलों के एसपी को उचित कार्रवाई के लिए लिखा है|
पत्र में क्या लिखा गया है?

बताया गया है कि उग्रवादियों द्वारा आईईडी विस्फोटक एवं बारूदी सुरंग विस्फोट कर पुलिस बल, अर्धसैनिक बल, पुलिस प्रतिष्ठान, रेलवे स्कौर्ट दल को क्षति पहुंचाई जा सकती है| ट्रेनों, सरकारी-गैरसरकारी प्रतिष्ठानों, रेलवे स्टेशनों,मोबाइल टावरों पर हमला कर हिंसक घटनाओं को वे अंजाम दे सकते हैं| ऐसा पत्र में लिखा गया है|
खूनी क्रांति सप्ताह में आखिर होता क्या है?
नक्सली सालभर में कई सप्ताह मनाते हैं| उनमें शहीदी सप्ताह और खूनी क्रांति सप्ताह महत्वपूर्ण है| इस दौरान वे लोगों को अपने मारे गए साथियों की कहानी सुनाकर लोगों को भावनात्मक रूप से जोड़ने की भी कोशिश करते हैं|

भागलपुर और मुंगेर पुलिस रेंज की बात करें तो भागलपुर में बांका और मुंगेर में लखीसराय और जमुई जिलें नक्सल प्रभावित हैं|

PLEASE DO LIKE, COMMENT AND SHARE
STAY TUNED FOR REGULAR NEWS UPDATES
DO VISIT OUR SOCIAL MEDIA HANDLES
FACEBOOK-
https://www.facebook.com/112168940549956/posts/1651984319136
73/?sfnsn=wiwspm
o
INSTAGRAM-
https://www.instagram.com/p/CGRZXkMhMlx/?igshid=1u7b09t0h583n