बॉलीवुड की फेवरेट भाई – बहन की जोड़ी

 बॉलीवुड की फेवरेट भाई – बहन की जोड़ी

देशभर में आज भाई दूज का पर्व मनाया जा रहा है, भाई-बहन के इस त्योहार का सेलेब्स को भी खासा इंतजार रहता है| भाई दूज के इस मौके पर जानते हैं बॉलीवुड के उन पॉपुलर भाई-बहनों के बारे में, जो जबरदस्त बॉन्ड शेयर करते हैं, उनके बीच की ट्यूनिंग सिबलिंग गोल्स देती है|

अबराम-सुहाना खान-आर्यन खान

Aryan Khan is spitting image of Shah Rukh Khan in mother Gauri's birthday  post feat Suhana, AbRam


सुहाना खान के दो भाई हैं आर्यन खान और अबराम, एक भाई छोटा है तो एक बड़ा, दोनों की उम्र में काफी फासला है| इसलिए सुहाना दोनों के साथ अलग अलग बॉन्ड और ट्यूनिंग साझा करती हैं, सुहाना अपने दोनों भाईयों के करीब हैं और उनसे बेहद प्यार करती हैं|

तैमूर-इनाया खेमू

Kunal Kemmu says Taimur and Inaaya 'love chatting over video calls',  reveals details of their conversations - bollywood - Hindustan Times


करीना कपूर और सैफ अली खान के लाडले तैमूर मोस्ट फेमस स्टारकिड में हैं, जल्द तैमूर को छोटा भाई या बहन मिलने वाला है| लेकिन तैमूर की एक बहन और हैं इनाया खेमू, जो कि कुणाल और सोहा की बेटी हैं| बहन इनाया और तैमूर हमउम्र हैं| इसलिए दोनों की काफी अच्छी पटती है| वे साथ में आउटिंग करते हैं और खेलते भी हैं|

अर्जुन कपूर-अंशुला कपूर

Who's a better actor, Sonam Kapoor or Arjun Kapoor? sister Anshula replies


बोनी कूपर के पहली पत्नी मोना से दो बच्चे हैं, अर्जुन और अंशुला कपूर| मां के निधन के बाद अर्जुन ने अपनी छोटी बहन अंशुला का हर कदम पर ध्यान रखा है| अंशुला और अर्जुन सुख दुख में एक-दूसरे की ढाल बनते हैं, उनकी बॉन्डिंग और प्यार अनोखा है|

सारा अली खान और इब्राहिम अली खान

Sara Ali Khan, Ibrahim Ali Khan And Amrita Singh Diwali Stills - Social  News XYZ


सारा अली खान और इब्राहिम जबरदस्त बॉन्ड शेयर करते हैं, सिबलिंग का रिश्ता शेयर करने के साथ वे फ्रेंडशिप भी साझा करते हैं| वे एक-दूजे के अच्छे दोस्त भी हैं| वे साथ में हैंगआउट करते हैं, ट्रिप पर जाते हैं, फन करते हैं| सारा-इब्राहिम जमकर एक-दूसरे की टांग खिंचाई करते हैं, वे साथ फोटो और वीडियो भी शेयर करते हैं|

टाइगर श्रॉफ और कृष्णा श्रॉफ

Krishna Shroff wishes she could kick like brother Tiger Shroff in this  throwback photo


जैकी श्रॉफ के बच्चे टाइगर और कृष्णा बी-टाउन के सबसे कूल भाई-बहन हैं, दोनों ही फिटनेस फ्रीक हैं| टाइगर और कृष्णा एक-दूसरे से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बातें करते हैं, दोनों सोशल मीडिया के पॉपुलर सिबलिंग्स में से एक हैं|

संबंधित खबर -