BPSC 67वीं मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 2104 उम्मीदवार हुए सफल, इस दिन होगा इंटरव्यू

बिहार लोक सेवा आयोग यानी BPSC ने 67वीं संयुक्त मुख्य लिखित प्रतियोगिता परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में कुल 2104 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। BPSC द्वारा इस परीक्षा का आयोजन 30 दिसंबर, 31 दिसंबर 2022 और 7 जनवरी 2023 को पटना के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था।
आपको बता दें जो भी अभ्यर्थी इस मुख्य परीक्षा में शामिल हुए थे वह BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर अपने रिजल्ट को चेक कर सकते हैं। BPSC द्वारा सफल घोषित किए गए उम्मीदवारों में अनारक्षित कोटा के 888 अभ्यर्थी, कमजोर वर्ग कोटि के 203, अनुसूचित जाति के 301 अनुसूचित जनजाति के 20 अत्यंत पिछड़ा वर्ग के 352, पिछड़ा वर्ग के 277,पिछड़े वर्गों की महिला के 63 यानी कुल मिलाकर 2104 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है।
जानकारी के अनुसार जल्द ही इंटरव्यू के लिए भी डेट जारी कर दिया जाएगा। BPSC 67वीं मुख्य परीक्षा का आयोजन 30 और 31 दिसंबर 2022 और 7 जनवरी 2023 में किया गया था। BPSC 67वीं प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले 11 हजार अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में शामिल हुए थे। दिसंबर 2022 और जनवरी 2023 में आयोजित हुई ‘BPSC 67वीं मुख्य परीक्षा 2023 रिजल्ट कब आएगा’ ये प्रश्न सभी उम्मीदवार पूछ रहे हैं। बता दें कि BPSC 67वीं सीसीई (मुख्य) परीक्षा का आयोजन विभिन्न सरकारी विभागों में 802 रिक्तियों को भरने के लिए किया गया था।