Breaking: Crime Branch करेगी किसान परेड में हुए बवाल की जांच, ली जा रही है CCTV की मदद

 Breaking: Crime Branch करेगी किसान परेड में हुए बवाल की जांच, ली जा रही है CCTV की मदद

राजधानी में 26 जनवरी में हुए बवाल को लेकर दिल्ली पुलिस अब एक्शन के मूड में है| सूत्रों से जानकारी मिली है कि बवाल की जांच दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के पास जाएगी| क्राइम ब्रांच की SIT बनाने की तैयारी है, जो इस पूरे घटनाक्रम की जांच करेगी| दिल्ली पुलिस इस मामले की तह तक जाना चाहती है कि आखिर कैसे किसानों ने तय समय से पहले परेड शुरू कर दी| इसके साथ ही किसके उकसाने पर किसान उग्र हो गए और देश की शान लाल किले पर जाकर प्रदर्शन करने लगे और वहां निशान साहिब का झंडा फहरा दिया|

22 FIR हो चुके हैं दर्ज

किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा में अब तक कुल 22 FIR दर्ज कर ली गई हैं| ये जानकारी दिल्ली पुलिस ने दी है| जानकारी के मुताबिक हिंसा की तह तक जाने के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की भी मदद ले रही है|

कुल 230 पुलिसकर्मी हुए घायल

पुलिस सूत्रों के अनुसार, किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में हुई हिंसा में कुल 230 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं| 41 उत्तरी दिल्ली में, 34 पूर्वी दिल्ली में, 27 पश्चिमी दिल्ली में, 32 द्वारका में, 12 बाहरी-उत्तरी जिले में, 5 शाहदरा में, 4 दक्षिण जिले में और 75 दिल्ली के बाहरी जिलों में घायल हुए|

HINDI NEWS से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों के लिए हमें FACEBOOK पर LIKE

और INSTAGRAM पर FOLLOW करें|

FACEBOOK-

https://www.facebook.com/112168940549956/posts/165198416

INSTAGRAM-

https://www.instagram.com/p/CGRZXkMhMlx/?igshid=1u7b09t08n

संबंधित खबर -