Breaking News : पटना में बेकाबू ने 6 लोगों को रौंदा, मौके पर 2 लोगों की मौत

 Breaking News : पटना में बेकाबू ने 6 लोगों को रौंदा, मौके पर 2 लोगों की मौत

राजधानी पटना में आज मंगलवार की सुबह एक बेकाबू कार ने 6 लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में मौके पर 2 लोगों की मौत हो गई। बाकी 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह हादसा रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र के रामलखन पथ पर हुआ है। हादसे में घायल लोगों के इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद भाग रहे कार ड्राइवर को लोगों ने पकड़कर बंधक बना लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो आक्रोशित भीड़ ने ईंट और पत्थर से हमला कर दिया। कई वाहनों के शीशे भी तोड़ डाले। आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर ट्रैफिक जाम कर दिया। तनाव को देखते हुए कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम खत्म कराया।

जानकारी के मुताबिक, आपको बता दें कि पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि कार जीरो माइल की ओर से मीठापुर की ओर जा रही थी। कार में 4 लोग सवार थे। हादसे के बाद 2 लोग कार से कूदकर भाग निकले। पुलिस ने चालक समेत एक अन्य को हिरासत में लिया है। वही, मृतकों में घनश्याम त्रिवेदी और अशोक कुमार शामिल हैं। मृतक घनश्याम त्रिवेदी मूलरूप से नालंदा के रहनेवाले है और वन विभाग से सेवानिवृत्त थे। परिवार के साथ वह पूर्वी रामकृष्णानगर में रहते थे।

संबंधित खबर -