Breaking News : मुंबई के एक 20 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, सात लोगों की मौत, कई घायल

 Breaking News : मुंबई के एक 20 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, सात लोगों की मौत, कई घायल

Breaking News : मुंबई के भाटिया अस्पताल के पास आज शनिवार को एक 20 मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। आग के चपेट में आने से 7 लोगों की मौत हो गई। इस भीषण आग में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इनमें से कुछ की हालत गंभीर है। जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

इस घटना संबंध में मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने बताया कि 6 वृद्ध लोगों को ऑक्सीजन सपोर्ट सिस्टम की जरूरत थी। उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। मौके पर फंसे सभी लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन धुआं अभी भी बहुत ज्यादा है। घायलों में से 15 को भाटिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से 3 ICU में हैं और 12 सामान्य वार्ड में भर्ती हैं।

दमकल विभाग के अनुसार, आपको बता दें आग सुबह 7.28 बजे लगी और सुबह 8.10 बजे इसे लेवर 3 घोषित किया गया। विभाग ने कहा कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 13 गाड़ियां और 7 जंबो टैंकर लगाए गए। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उन पर काबू पाने में दमकलकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। उसके बाद आग पर काबू पाया गया।

संबंधित खबर -