BSEB: बिहार बोर्ड ने जारी किया मॉडल पेपर, गणित में पूछे जायेंगे 138 सवाल

 BSEB: बिहार बोर्ड ने जारी किया मॉडल पेपर, गणित में पूछे जायेंगे 138 सवाल

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटर 2023 के लिए मॉडल पेपर जारी कर दिया है I इस बार प्रश्न-पत्र पैटर्न में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है I हर विषय में वस्तुनिष्ठ प्रश्न के साथ लघु और दीर्घ उत्तरीय से 50% विकल्प वाले प्रश्न होंगे I छात्रों को 50% वस्तुनिष्ठ प्रश्न हल करने को मिलेंगे I

आपको बता दें विज्ञान, कला और वाणिज्य संकाय के सभी विषयों का विषय कोड अलग-अलग है I समिति द्वारा जारी मॉडल प्रश्न-पत्र के आधार पर स्टूडेंट्स अपनी तैयारी कर सकते हैं I फिजिक्स और केमिस्ट्री में कुल 96 प्रश्न पूछे जायेंगे I इसमें कुल 48 प्रश्नों का जवाब स्टूडेंट्स को देना है I इसके साथ ही मैथ में 138 प्रश्न पूछे जायेंगे I

गणित में 100 प्रश्न वस्तुनिष्ठ, 30 प्रश्न लघु उत्तरीय और 8 प्रश्न दीर्घ उत्तरीय रहेगा I स्टूडेंट्स को कुल 69 प्रश्न का जवाब देना है I मैथ का प्रश्न पत्र 32 पेज का होगा I समिति ने सभी विषयों का मॉडल पेपर वेबसाइट पर जारी कर दिया है I परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स सभी विषयों के प्रश्न-पत्र को देख कर समझ सकते हैं I बोर्ड जल्द ही मैट्रिक का भी मॉडल पेपर जारी करेगा I

संबंधित खबर -