MP के सचिन तेंदुलकर मार्ग पर भैंस ने कर दिया गोबर, मालिक ने भरा 10,000 का जुर्माना

 MP के सचिन तेंदुलकर मार्ग पर भैंस ने कर दिया गोबर, मालिक ने भरा 10,000 का जुर्माना

ग्वालियर शहर में नगर निगम के अधिकारियों द्वारा की गई अजीबोगरीब कार्यवाही चर्चा का विषय बनी हुई है। मामला यह है कि सड़क पर एक भैंस ने गोबर कर दिया तो नगर निगम ने भैंस के मालिक पर 10 हजार का जुर्माना ठोक दिया। इतना ही नहीं, भैंस के मालिक बेताल सिंह ने नगर निगम में जुर्माने की राशि 10,000 जमा कर रसीद भी कटवा ली है।

कलेक्टर और कमिश्नर के आदेश पर लगाया जुर्माना

नगर निगम के क्षेत्र अधिकारी मनीष कनोजिया का कहना है कि शहर की सचिन तेंदुलकर मार्ग पर नई सड़क डाली जा रही थी। उसी दौरान वहां पर रहने वाले बेताल सिंह की भैंसें सड़क पर आ गईं और गोबर कर दिया। उसी समय कलेक्टर और कमिश्नर का आना हुआ तो उन्होंने आदेश जारी कर दिया,या तो इन भैसों को गौशाला छोड़कर आओ या फिर इनके मालिक पर जुर्माना किया जाए। इसी आदेश को लेकर हमने भैंस के मालिक पर 10000 का जुर्माना किया था।

अधिकारियों को नहीं दिख रही नगर निगम की लापरवाही लेकिन सबसे रोचक बात यह है कि जिस शहर में सैकड़ों की संख्या में आवारा पशु घूम रहे हैं, लेकिन नगर निगम के किसी भी अधिकारी का ध्यान उनकी तरफ नहीं जाता है। लेकिन अपने परिवार के लिए दो वक्त की रोटी की व्यवस्था करने वाले बेताल सिंह पर जिला प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों ने छोटी सी गलती पर इतनी बड़ी सजा दे डाली।

PLEASE DO LIKE, COMMENT AND SHARE

STAY TUNED FOR REGULAR NEWS UPDATES

DO VISIT OUR SOCIAL MEDIA HANDLES

FACEBOOK-

https://www.facebook.com/112168940549956/posts/1651984136

INSTAGRAM-

https://www.instagram.com/p/CGRZXkMhMlx/?igshid=1u7b09t0h58n

संबंधित खबर -