सृजन घोटाला में CBI ने बांका को-ऑपरेटिव बैंक के पूर्व असिस्टेंट मैनेज अशोक गुप्ता को किया गिरफ्तार

 सृजन घोटाला में CBI ने बांका को-ऑपरेटिव बैंक के पूर्व असिस्टेंट मैनेज अशोक गुप्ता को किया गिरफ्तार

बिहार के चर्चित सृजन घोटाला में केंद्रीय जांच एजेंसी CBI ने बड़ी कार्रवाई की है। बांका के को-ऑपरेटिव बैंक के पूर्व असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर अशोक कुमार गुप्ता को CBI ने आज गुरुवार सुबह उनके आवास से गिरफ्तार किया। 5 अधिकारियों की CBI टीम सुबह करीब 6.30 बजे गुप्ता के गुड़हट्टा स्थित आवास पर पहुंची और गिरफ्तारी वारंट दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया। 

आपको बता दें गिरफ्तारी के समय अशोक गुप्ता ने खुद को बीमार बताया। उसके बाद करीब 11.30 बजे CBI उन्हें लेकर सदर अस्पताल आई और उनका मेडिकल चेकअप कराया। अशोक गुप्ता के खिलाफ बांका में 2017 में F.I.R दर्ज हुई थी। जो 2018 में CBI के पास चली गई। 

जानकारी के अनुसार, इस मामले में सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के सहायक शाखा प्रबंधक अशोक कुमार गुप्ता के अलावा बांका की तत्कालीन भू-अर्जन पदाधिकारी जयश्री ठाकुर समेत 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इसमें जिला भू-अर्जन पदाधिकारी कार्यालय के सहायक मो. अनीस अंसारी, बैंक ऑफ बडौदा, भागलपुर शाखा के तत्कालीन प्रबंधक नवीन कुमार साहा, सहायक शाखा प्रबंधक संत कुमार सिन्हा, शाखा प्रबंधक सुजीत कुमार श्रीवास्तव, इंडियन बैंक के सहायक शाखा प्रबंधक दिवाकर तिग्गा, सहायक प्रबंधक हरकिशन अड़क, शाखा प्रबंधक विजय कुमार शर्मा, सहायक बालमुकुंद यादव, सृजन महिला विकास सहयोग समिति लिमिटेड की प्रबंधक सरिता झा तथा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के अनुमंडलीय अंकेक्षक सतीश कुमार झा के खिलाफ भारतीय दंड विधान तथा भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की अलग-अलग धाराओं में दायर किया थाI

संबंधित खबर -