चाणक्य नीति: व्यक्ति को इन कार्यों में नहीं करनी चाहिए लापरवाही, जीवन को हो सकता है नुकसान

 चाणक्य नीति: व्यक्ति को इन कार्यों में नहीं करनी चाहिए लापरवाही, जीवन को हो सकता है नुकसान
Chanakya Policy: These 6 things should be known to every human, click here  to know - News Crab | DailyHunt

आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र में जीवन से जुड़े कई पहलुओं के बारे में बताया है। चाणक्य ने सुख, दुख, तरक्की, कारोबार, नौकरी, विवाह और स्वास्थ्य समेत कई महत्वपूर्ण बातों का जिक्र किया है। कहते हैं कि चाणक्य की नीतियों को अपनाना मुश्किल होता है, लेकिन जिसने भी अपनाया उसका जीवन खुशियों से भर जाता है। आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र में ऐसे कुछ कार्यों को बताया है, जिनमें व्यक्ति को लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए वरना जान पर भी खतरा बन सकता है। चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति को इन चीजों को लेकर बहुत सावधानी बरतने की जरूरत होती है। जानिए किन कार्यों में व्यक्ति को बरतनी चाहिए सावधानी-

Dangerous Over-the-Counter Medicine Combinations

1.चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति को कभी भी दवा लेने में लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। बीमारी में दवा लेने में लापरवाही बरतने पर रोग असाध्य रूप ले सकता है। जिससे व्यक्ति की जान पर भी बन सकती है। इसलिए इंसान को दवा लेने में हमेशा सजग रहना चाहिए।

young-woman-comfortably-eating-meal-shutterstock_154767716_500px | Ellyn  Satter Institute

2.चाणक्य नीति के अनुसार, व्यक्ति को भोजन करने में हमेशा संयम बरतना चाहिए। हर व्यक्ति को अपने पाचन के हिसाब से ही भोजन ग्रहण करना चाहिए। भोजन करते समय अगर पाचन का ध्यान नहीं रखा जाए तो यह आपकी सेहत पर बुरा असर डालता है। चाणक्य कहते हैं कि ज्यादा भोजन का उपभोग करने वाले व्यक्ति दरिद्रता की ओर जाने लगते हैं।

5 Tips for Saving Money When You Have Low Income

3.चाणक्य कहते हैं कि निर्धन या धनवान, हर व्यक्ति को धन का सही इस्तेमाल करना चाहिए। धन के सही इस्तेमाल न करने से व्यक्ति बर्बाद तक हो सकता है। बुरे समय में धन की आवश्यकता हो तो व्यक्ति बड़े संकट का सामना कर सकता है। रोग या दुर्घटना की स्थिति में धन न होने पर प्राणों के संकट का भी सामना करना पड़ सकता है। इसलिए धन खर्च करते समय व्यक्ति को हमेशा सोचना चाहिए।

Opinion: Spend what it takes to fight COVID-19 in poor countries, too |  Devex

4.चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति को धन के सही इस्तेमाल के साथ उसका संचय करना भी आना चाहिए। धन की मदद से व्यक्ति बुरे से बुरे समय को भी काट लेता है। कई बार धन के अभाव में व्यक्ति के जीवन पर बात बन आती है। इसलिए हर व्यक्ति को बुरे समय के लिए धन संचय करना चाहिए।

HINDI NEWS से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों के लिए हमें FACEBOOK पर LIKE

और INSTAGRAM पर FOLLOW करें|

FACEBOOK-

https://www.facebook.com/112168940549956/posts/165198416

INSTAGRAM-

https://www.instagram.com/p/CGRZXkMhMlx/?igshid=1u7b09t08n

संबंधित खबर -