Chandra Grahan 2022 : आज 16 मई बुद्धि पूर्णिमा को लगने वाला है चंद्रग्रहण, जानें इससे जुड़ी कुछ खास बाते

 Chandra Grahan 2022 : आज 16 मई बुद्धि पूर्णिमा को लगने वाला है  चंद्रग्रहण, जानें इससे जुड़ी कुछ खास बाते

Chandra Grahan 16 May 2022 : आज 16 मई यानी बुद्ध पूर्णिमा के दिन साल का पहला चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। ज्योतिष में चंद्र ग्रहण को अशुभ घटना माना जाता है। इस दौरान पूजा-पाठ व मांगलिक कार्यों की मनाही होती है। यही कारण है कि ग्रहण काल में शुभ व मांगलिक कार्यों की मनाही होती है। इस दौरान मंदिर के कपाट भी बंद कर दिए जाते हैं। जानें इससे जुड़ीं कुछ जरूरी बाते –

  • बुद्ध पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण- वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा कहा जाता है। हिंदू धर्म में बुद्ध पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है।
  • चंद्र ग्रहण का समय– हिंदू पंचांग के अनुसार, सोमवार 16 मई 2022 को चंद्र ग्रहण सुबह 08 बजकर 59 मिनट से लेकर 10 बजकर 23 मिनट तक रहेगा।
  • सूतक काल- 16 मई लगने वाले चंद्रग्रहण में सूतक काल नहीं लगेगा। भारत में ग्रहण की दृश्यता शून्य होने के कारण देश में सूतक काल मान्य नहीं होगा। 
  • भारत में कहां दिखेगा- भारत में साल का यह पहला चंद्रग्रहण नजर नहीं आएगा।
  • 2022 में कितने लगेंगे चंद्र ग्रहण- साल 2022 में दो चंद्र ग्रहण का योग बन रहा है। 8 नवंबर को साल का अंतिम और दूसरा चंद्र ग्रहण लगेगा।
  • चंद्र ग्रहण कैसे लगता है- आपको बता दें चंद्र ग्रहण एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है। जब चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया पड़ने लगती है तो इसी स्थिति को चंद्र ग्रहण कहते हैं। 

संबंधित खबर -