माउंट एवेरेस्ट की ऊंचाई में आया बदलाव, जानें नेपाल ने क्या बताया नाप

 माउंट एवेरेस्ट की ऊंचाई में आया बदलाव, जानें नेपाल ने क्या बताया नाप

पाल और चीन ने विश्व की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट की संशोधित ऊंचाई मंगलवार को संयुक्त रूप से जारी की जो 8848.86 मीटर बताई गई है। नेपाल सरकार ने एवरेस्ट की सटीक ऊंचाई मापने का निर्णय किया था। एवरेस्ट की ऊंचाई को लेकर पिछले कुछ सालों से बहस हो रही थी और ऐसा माना जा रहा था कि वर्ष 2015 में आए विनाशकारी भूकंप के साथ ही कई अन्य कारणों से संभवत: चोटी की ऊंचाई में बदलाव आया है।

7 Things You Should Know About Mount Everest - HISTORY

विदेश मंत्री प्रदीप ग्यावली ने कहा कि नेपाल ने एवरेस्ट की ऊंचाई 8848.86 मीटर मापी है। नई ऊंचाई, पिछली बार मापी गई ऊंचाई से 86 सेंटीमीटर अधिक है। भारत सर्वेक्षण द्वारा 1954 में किए गए मापन के अनुसार माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई 8,848 मीटर है।

माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई 1847 में 8,778 मीटर मापी गई थी। लेकिन, अब 2020 में नेपाल और चीन के संयुक्त प्रयासों के कारण नई संशोधित ऊंचाई का पता चला है।

How Mount Everest helped Britain's post-war bid to burnish global power  credentials

नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप ग्यावली और उनके चीनी समकक्ष वांग यी ने एक कार्यक्रम के दौरान काठमांडू और बीजिंग में एक साथ आधिकारिक ऊंचाई की घोषणा की। विदेश मंत्री ग्यावली ने मंगलवार को कहा, “यह एक ऐतिहासिक दिन है। माउंट एवरेस्ट की नई ऊंचाई 8,848.86 मीटर है।” चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने भी तुरंत बाद नई ऊंचाई की घोषणा की।

PLEASE DO LIKE, COMMENT AND SHARE

STAY TUNED FOR REGULAR NEWS UPDATES

DO VISIT OUR SOCIAL MEDIA HANDLES

FACEBOOK-

https://www.facebook.com/112168940549956/posts/1651984136

INSTAGRAM-

https://www.instagram.com/p/CGRZXkMhMlx/?igshid=1u7b09t0h58n

संबंधित खबर -