छपरा : दहेज़ के खातिर पति ने गर्भवती पत्नी को चाकू से गोदकर मार डाला, गिरफ्तार

 छपरा : दहेज़ के खातिर पति ने गर्भवती पत्नी को चाकू से गोदकर मार डाला, गिरफ्तार

छपरा जिले से दिल को दहला देने वाली घटना सामने आ रही है I जहाँ दहेज़ में 2 लाख रूपये नही मिलने पर पति ने गर्भवती पत्नी को चाकू से गोदकर मार डाला I घटना गौरा ओपी थाना क्षेत्र के बिशुनपुरा गांव की है। मृतका की पहचान मुमताज अंसारी की पत्नी साजिया खातून के रूप में हुई है। साजिया नरहरपुर शारदा राय टोला के रहने वाली बताई जा रही है। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

वही, घटना के संबंध में मृतका के परिजनों ने बताया कि वर्ष 2018 में साजिया की शादी में हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। पति और ससुराल वाले द्वारा दहेज में 2 लाख रुपए मांग करते रहते थे। आए दिन दहेज के लिए प्रताड़ित होने से तंग आकर साजिया अपने मामा के घर बिशुनपुरा चली गई। साजिक का पति भी वहां पहुंचा और रात में चाकू से साजिया पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

आपको बता दें बुरी तहर हसे जख्मी हालत में साजिया को छपरा सदर अस्पताल लेकर जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। वहीं परिजनों ने मुमताज अंसारी को घर में बंद कर दिया और इसकी सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया। मां फहीमा खातून ने बताया कि साजिया गर्भवती भी थी। ससुराल वाले दहेज को लेकर आए दिन प्रताड़ित करते थे। 

संबंधित खबर -