मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार दिवस के अवसर पर गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम का किया उद्घाटन

 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार दिवस के अवसर पर गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम का किया  उद्घाटन

बिहार दिवस के अवसर पर गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया। इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने संयुक्त रुप से गुब्बारा उड़ा कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

इस अवसर पर अपने संबोधन के दौरान बिहार के उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने सभी बिहार वासियों को बिहार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी एवं कहा कि बिहार वर्ष 1912 में पृथक् राज्य के रूप में अस्तित्व में आया। बिहार से ही संपूर्ण विश्व में ज्ञान और विज्ञान का प्रकाश फैला। यहां से बुद्ध और महावीर ने पूरी दुनिया को ज्ञान का संदेश दिया।विश्वप्रसिद्ध नालंदा विश्वविद्यालय ज्ञान का केंद्र रहा। आर्यभट्ट, चाणक्य जैसे विद्वानों की धरती हमारे बिहार का इतिहास गौरवपूर्ण एवं समृद्ध रहा है।

उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि बिहार सरकार ने धूमिल और विलुप्त हो रही कई चीजों को संरक्षित एवं संवर्द्धित करने का काम शुरू किया है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री जी के आह्वान पर प्रत्येक वर्ष बिहारी अस्मिता और गौरव के लिए उद्घोष के साथ राजकीय समारोह के रूप में बिहार दिवस का आयोजन किया जाता है।

उन्होंने कहा कि बिहार दिवस का आयोजन अब संस्थागत स्वरूप ले चुका है। आज का दिन सभी बिहारियों के लिए गौरव का दिन है। बेहद खुशी की बात है कि इस वर्ष बिहार दिवस के अवसर पर जल-जीवन-हरियाली का थीम रखा गया है। उन्होंने कहा कि जल-जीवन-हरियाली अभियान के माध्यम से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल मार्गदर्शन में कार्य योजना पर काम चल रहा है, जिसके सकारात्मक परिणाम भी आने शुरू हो गए हैं।

संबंधित खबर -