चीनी वैज्ञानिक ले रहे झूठ का सहारा, कहा-भारत से दुनिया के अन्य देशों में फैला कोरोना

 चीनी वैज्ञानिक ले रहे झूठ का सहारा, कहा-भारत से दुनिया के अन्य देशों में फैला कोरोना

भारत से पूर्वी लद्दाख में महीनों से जारी सीमा विवाद में मात खाने के बाद चीन अपनी बौखलाहट पर नियंत्रण नहीं रख पा रहा है|

हाल ही में चीनी वैज्ञानिकों ने एक ऐसा दावा किया है, जिससे उलटा उसका ही मज़ाक उड़ने लगा है| दरअसल, चीनी वैज्ञानिकों का दावा है कि कोरोना वायरस भारत से निकलकर पूरी दुनिया में फैला था| गौरतलब है कि पूरी दुनिया को पता है कि पिछले साल कोरोना वायरस का पहला मामला चीन के वुहान शहर में सामने आया था और फिर वहीं से दुनिया के अन्य देश महामारी की चपेट में आते गए|

चाइनीज़ अकादमी ऑफ़ साइंसेस की टीम का कहना है कि संभावना है कि साल 2019 में कोविड-19 वायरस सबसे पहले भारत में गरमी के मौसम में सामने आया| वुहान पहुँचने से पहले वायरस भारत में किसी जानवर से दूषित पानी के ज़रिये इंसान में गया था| डेली मेल के अनुसार,चीनी वैज्ञानिकों के दावे को ब्रिटेन के एक्सपर्ट्स ने खारिज कर दिया है|

ग्लासगो यूनिवर्सिटी के एक्सपर्ट डेविड रॉबर्टसन ने चीनी वैज्ञानिकों की रिसर्च को दोषपूर्ण बताते हुए कहा है कि इससे कोरोना वायरस को लेकर समझ में बिलकुल भी बढ़ोतरी नहीं हुई है|

PLEASE DO LIKE, COMMENT AND SHARE

STAY TUNED FOR REGULAR NEWS UPDATES

DO VISIT OUR SOCIAL MEDIA HANDLES

FACEBOOK-

https://www.facebook.com/112168940549956/posts/1651984136

INSTAGRAM-

https://www.instagram.com/p/CGRZXkMhMlx/?igshid=1u7b09t0h58n

संबंधित खबर -