चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बोला बड़ा हमला, कहा सीएम की सोच लोकतंत्र विरोधी है…

 चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बोला बड़ा हमला, कहा सीएम की सोच लोकतंत्र विरोधी है…

लोजपा (रा) सुप्रीमो चिराग पासवान ने आज शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला किया। उन्होंने कहा सीएम की सोच लोकतंत्र विरोधी हैं। 2020 में जनता ने एनडीए को बहुमत दिया था, ना कि महागठबंधन को।

वहीं हाईकोर्ट से जातीय गणना पर रोक लगाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कोर्ट में सरकार ने अपना पक्ष सही तरीके से नहीं रखा। हम बार-बार कहते रह गए कि इसके लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए। जाति गणना किस तरह से होगी। उसका पूरा रूप क्या होगा ? इसे स्पष्ट किया जाए, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऐसा नहीं किया। इसका नतीजा सबके सामने है। नीतीश कुमार की मंशा ठीक नहीं है।

आपको बता दें चिराग आज शनिवार को पटना पहुंचे। एयरपोर्ट पर उन्होंने ये बातें कहीं। यहां पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान चिराग पासवान ने सवाल किया कि बिहार में कौन लव, कुश, कोइरी, कुर्मी की राजनीति कर रहा है ? कौन महिला-पुरुष की राजनीति कर रहा है? जो बिहार को एकजुट नहीं रख पाया, वह क्या बात करेगा? उन्होंने कहा कि जनादेश का अपमान करके, लोकतंत्र की हत्या करके नीतीश कुमार ने सरकार बना ली। जनादेश एनडीए के लिए था। यह इस बात का प्रमाण है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कैसे लोकतंत्र की हत्या करते हैं। वे लोकतंत्र विरोधी सोच रखते हैं।

संबंधित खबर -