Christmas 2021 : देशभर में आज मनाया जा रहा क्रिसमस का त्यौहार, कई फिल्मी सितारों ने दी फैंस को बधाई

 Christmas 2021 : देशभर में आज मनाया जा रहा क्रिसमस का त्यौहार, कई फिल्मी सितारों ने दी फैंस को बधाई

देशभर में आज 25 दिसंबर को क्रिसमस का त्यौहार धूम धाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर आम आदमी से लेकर बॉलीवुड सितारों तक, सभी ने क्रिसमस सेलिब्रेट करते हुए सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। बॉलीवुड सितारों ने अलग-अलग अंदाज में इस बार क्रिसमस मना रहे हैं। बॉलीवुड सितारों ने क्रिसमस मानते हुए अपने शानदार डेकोरेटेड क्रिसमस की झलक अपने फैंस को दिखाया है।

वहीं, कुछ सितारों ने फैंस और देशवासियों को क्रिसमस की बधाई देते हुए उनके लिए प्रेम, शांति, खुशी और सद्भावना की कामना की है। बॉलीवुड के जानें माने अभिनेता अभिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर कर फैंस को क्रिसमस की शुभकामाएं दी हैं। उन्होंने अपनी तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट कर फैंस को क्रिसमस की दिल से बधाई दी है। उनके फैंस भी ट्विटर पर कॉमेंट के जरिए उन्हें बधाई दे रहे हैं।

आपको बता दें, अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखते हैं, ‘शांति सौहार्द और सुरक्षा के साथ प्यार’। वहीं, करीना कपूर खान ने अपने परिवार, पति सैफ अली खान, बेटे तैमूर अली खान और जेह अली खान की एक खूबसूरत तस्वीर को क्रिसमस कार्ड में बदलकर अपने चाहने वालों को क्रिसमस की सबसे प्यारी शुभकामनाएं दी हैं। 

संबंधित खबर -