CM अरविंद केजरीवाल ने कहा तीनों कृषि कानून रद्द होना लोकतंत्र की है जीत, भारत के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा यह दिन

 CM अरविंद केजरीवाल ने कहा तीनों कृषि कानून रद्द होना लोकतंत्र की है जीत, भारत के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा यह दिन

दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने तीनों कृषि कानून निरस्त किए जाने के ऐलान को बड़ी खुशखबरी बताया है। केजरीवाल ने आज शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि यह दिन स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस की तरह भारत के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। यह सिर्फ किसानों की नहीं लोकतंत्र की जीत है। उन्होंने कहा सरकार कृषि विरोधी कानूनों के आंदोलन को बाधित करने के सभी प्रयास किए। सरकार उन्हें खालिस्तानी, आतंकवादी कहा, लेकिन किसानों ने हार नहीं मानी। आज भारत सरकार को किसानों के आंदोलन के आगे झुकना पड़ा और तीनों कृषि कानूनों को वापस लेना पड़ा।

आपको बता दें सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा आज सिर्फ किसानों की जीत नहीं हुई है यह जनतंत्र की जीत हुई है। उन्होंने कहा किसानों ने सभी सरकारों को बता दिया है कि जनतंत्र में सिर्फ जनता की मर्जी चलेगी। कोई भी पार्टी हो, कोई नेता हो, जनता के आगे उनकी नहीं चलेगी। इस लड़ाई में किसानों, मजदूरों, दुकानदारों, महिलाओं सभी ने हिस्सा लिया। पूरा देश किसानों के साथ खड़ा रहा। देश-विदेश में रहने वाले सभी भारतवासी एक साथ मिलकर इतिहास रचा दिया। किसानों ने तीनों काले कानूनों के खिलाफ मिलकर लड़ाई लड़ी और आज उन्हें जीत मिल गई।

केजरीवाल ने कहा कि पूरी दुनिया में शायद ही कोई इतना लंबा आंदोलन चला होगा। लाखों लोगों ने इस आंदोलन में भाग लिया और बिना डरे डटे रहे। हर मौसम म बारिश, ठंड गरमी में वे डटे रहे। उन्हें क्या-क्या नहीं झेलना पड़ा।उन्होंने कहा कि आज एक बात का दुख है कि 700 से ज्यादा हमारे किसानों ने अपनी जान इस आंदोलन में गंवा दी। अगर यह कानून पहले वापस ले लिए जाते तो उनकी जान बचाई जा सकती थी। उन्होंने जान गंवाने वाले उन शहीदों को मेरा नमन है।

संबंधित खबर -