बिहार विमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2024 की विजेता टीम को CM नीतीश कुमार ने किया सम्मानित

 बिहार विमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2024 की विजेता टीम को CM नीतीश कुमार ने किया सम्मानित

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को पटना में बापू टावर के सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में बिहार विमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2024 की विजेता टीम को सम्मानित किया I मुख्य प्रशिक्षक, सपोर्ट स्टाफ सहित इस आयोजन के मुख्य प्रशिक्षक को भी अपना बहुमूल्य योगदान देनेवालों को भी सम्मानित किया गया I

आपको बता दें विजेता भारतीय टीम की सभी खिलाड़ियों और मुख्य प्रशिक्षक को 10-10 लाख और टीम के सर्पोटिंग स्टाफ को 5 लाख रूपये की सम्मान राशि मुख्यमंत्री ने प्रदान की I साथ ही इस प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों और सहयोगियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया I कार्यक्रम की शुरूआत में मुख्यमंत्री को सामान्य प्रशासन एवं खेल विभाग के प्रधान सचिव डॉ० बी० राजेन्दर ने शॉल भेंटकर स्वागत किया, जबकि हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने मुख्यमंत्री को प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया I

दरअसल राजगीर में 11 से 20 नवंबर तक बिहार में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता बिहार विमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2024 का सफल आयोजन हुआ था I चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड, इंडोनेशिया तथा भारत सहित छह देशों की टीमें शामिल हुईं थीं I फाइनल में चीन को हराकर भारत की महिला टीम चैंपियन बनी है I IKE सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच श्री हरेन्द्र सिंह, भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सुश्री सलीमा टेटे, भारतीय महिला हॉकी टीम की उप कप्तान सुश्री नवनीत कौर समेत सभी को सम्मान राशि प्रदान की गई I

संबंधित खबर -