CM नीतीश कुमार ने गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी में भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना की

 CM नीतीश कुमार ने गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी में भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना की

पटना : बिहारी की मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी जाकर भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना की एवं राज्य के विकास, सुख-शांति एवं समृद्धि की मंगल कामना की। मुख्यमंत्री का गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी चित्रगुप्त पूजा समिति की ओर से अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया गया।

इस मौके पर वित्त सह संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री श्री अशोक चौधरी, विधान पार्षद श्री संजय कुमार सिंह, जदयू प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुशवाहा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, पूर्व विधान पार्षद सह गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी प्रबंध न्यास समिति के अध्यक्ष डॉ० रणवीर नंदन, बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव श्री अरविंद कुमार सिंह सहित गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी पूजा समिति के सदस्यगण एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

आपको बता दें पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हम हर वर्ष यहां आते हैं। यहां आकर मुझे प्रसन्नता होती है। यह पूरा का पूरा एरिया अंग्रेजों के जमाने में बना था। उसी समय यहां यह मंदिर भी बना था। यह मंदिर सौ साल से भी काफी पुराना है।

संबंधित खबर -