CM नीतीश कुमार ने कहा बिहार में आबादी घनत्व सबसे ज्यादा, केंद्र सरकार ध्यान दें, बिहार बढ़ेगा तो देश बढ़ेगा

 CM नीतीश कुमार ने कहा बिहार में आबादी घनत्व सबसे ज्यादा, केंद्र सरकार ध्यान दें, बिहार बढ़ेगा तो देश बढ़ेगा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीते दिन शुक्रवार को मुंगेर सड़क पुल के लोकार्पण किया। इस के मौके पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में आबादी का घनत्व देशभर में सबसे ज्यादा है। केंद्र सरकार से आग्रह है कि बिहार पर विशेष ध्यान दें। बिहार बढ़ेगा तभी देश बढ़ेगा। देश की तरक्की में बिहार का अहम योगदान होगा। मुंगेर के लाल दरवाजा क्षेत्र में उद्घाटन समारोह के दौरान नीतीश कुमार ने कहा कि आज से 20 साल पहले इस पुल के शिलान्यास के समय मैंने मुंगेरवासियों से अनुरोध किया था कि अपने घरों में खुशी के दिये जलाएं।

उन्होंने ने कहा पुल निर्माण की स्वीकृति मुंगेरवासियों के लिए ऐतिहासिक मौका था। पुल चालू होना यहां के लोगों के सपने सच होने जैसा है। इसलिए 20 साल बाद आज फिर से कहूंगा कि मुंगेरवासी आज अपने घरों में दिवाली मनाएं। नीतीश कुमार ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को बिहार की परियोजनाओं को विस्तार से साझा करने के लिए धन्यवाद दिया।

इसके साथ ही साथ उन्होंने कहा कि इस पुल के निर्माण में कई कठिनाइयां सामने आई हैं। खासतौर पर टोपोलैंड पर बसे लोगों को विस्थापित होने का। इसलिये कैबिनेट से मंजूर कर 5800 करोड़ का पैकेज दिया ताकि, दूसरी जगह घर बनाकर रह सकें। संपर्क पथ निर्माण में मुंगेर के लोगों के सहयोग के लिए सीएम नीतीश कुमार ने धन्यवाद दिया।

संबंधित खबर -