CM नीतीश कुमार आज कैबिनेट की बैठक में लिए कई महत्वपूर्ण फैसले, अब नए वाहन खरीदने पर टैक्स में मिलेगी छूट

 CM नीतीश कुमार आज कैबिनेट की बैठक में लिए कई महत्वपूर्ण फैसले, अब नए वाहन खरीदने पर टैक्स में मिलेगी छूट

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज शुक्रवार को राज्य कैबिनेट की बैठक की। इस बैठक में नीतीश कुमार कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। कैबिनेट की बैठक में लिए गए फैसले के अनुसार निजी अथवा कमर्शियल वाहनों को रद्द घोषित कर नए वाहन खरीदने पर नीतीश सरकार टैक्स में छूट देगी।

आपको बता दें निजी वाहन मालिकों को 25% और कमर्शियल वाहनों पर 15% टैक्स में छूट मिलेगी। इसके साथ ही बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि बैंकों में योजनाओं की भेजी जाने वाली राशि को लेकर राज्यभर के बच्चों का मास्टर डाटा बनेगा। बिहार संग्रहालय के शासी निकाय के अध्यक्ष अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार होंगे।

इसके पहले विकास आयुक्त शासी निकाय के अध्यक्ष होते थे। इसके अलावा स्कूलों में बेंच डेस्क खरीदने के लिए 99 करोड़ की स्वीकृति दी गई।स्कूलों की शिक्षा समिति के माध्यम से इनकी खरीद की जाएगी। वहीं पोशाक के रूप में मिले 73 करोड़ का वितरण नगर निकायों के बीच किया जाएगा।

संबंधित खबर -