उत्तर भारत में बढ़ी ठंड, दिल्ली में आज 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है न्यूनतम तापमान

 उत्तर भारत में बढ़ी ठंड, दिल्ली में आज 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है न्यूनतम तापमान

देश के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से मैदानी राज्यों में ठंड बढ़ गई है|

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कई स्थानों पर पारा शून्य के नीचे चला गया जबकि उत्तरी राज्यों में दिसंबर की ठंड ने रंग दिखाना शुरू कर दिया है| मौसम विभाग के मुताबिक अभी अगले दो-तीन दिनों में उत्तर भारत में रात के तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है|


मौसम विभाग के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और पड़ोसी राज्य पंजाब में ठंड का प्रकोप और बढ़ सकता है| वहीं हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर पश्चिम राजस्थान में भी तापमान में गिरावट के साथ ठंड की स्थिति बनी रहेगी| तापमान गिरने से उत्तर भारत के अधिकतर इलाकों में कोहरे का असर दिखाई दे रहा है| महाराष्ट्र में भी पहाड़ी राज्यों जैसा ठंड का अहसास हो रहा है|

संबंधित खबर -