अगुवानी पुल का एक हिस्सा का गिरना कोशी क्षेत्र के लाखों लोगो का सपना टूटने के समान: डॉ संजीव कुमार

 अगुवानी पुल का एक हिस्सा का गिरना कोशी क्षेत्र के लाखों लोगो का सपना टूटने के समान: डॉ संजीव कुमार

अगुवानी पुल का एक हिस्सा का गिरना कोशी क्षेत्र के लाखों लोगो का सपना टूटने के समान है। यह पुल कोशी क्षेत्र के लोगों के लिय वरदान साबित होता लेकिन दुर्भाग्य से विभाग के वरीय पदाधिकारियों और संवेदकों के मिलीभगत से यह अभिशाप बन गया है। उपरोक्त बाते अपने सरकारी आवास पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए विधायक डॉ संजीव कुमार जी ने कहा कि अगुवानी पुल का जो हिस्सा गिरा है उसके सन्दर्भ मै विभाग के प्रघान सचिव से मिलकर इसकी जानकारी दी थीं उसके पूर्व भी विधान सभा सत्र में भी इस पुल से सम्बंधित प्रश्न को सदन में उठाया था I

माननीय उपमुख्यमंत्री से कहा था कि इसकी जांच की जाए और इसमें जो कमी है उसको निकाला जाए अन्यथा जब यह पुल बनके चालू हो जाएगा तो एक बहुत बड़े हादसे का कारण बनेगा और उस समय उपमुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया था कि इसकी कमी को दूर किया जाएगा और गुणवत्ता का ख्याल रखा जाएगा। अभी जो पुल का पिलर गिरा है उसकी गुणवता की जानकारी प्रघान सचिव को मिलकर दी थीं और उनकी संवेदनहीनता के कारण आज यह घटना घटी है और इसके लिए पुल निर्माण से जुड़ी कंपनी और विभाग के प्रधान सचिव जिम्मेदार हैं।

हम मुख्यमंत्री जी और उप मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद देते हैं कि हमारी उच्च स्तरीय जांच कि मांग पर अपनी सहमति तुरंत दिया साथ ही इसका कोई आर्थिक नुकसान बिहार सरकार के ऊपर नही पड़ेगा और संवेदक को उठाना पड़ेगा लेकिन समय की जो बर्बादी हुई है इसकी भरपाई मुश्किल है। इस पुल के निर्माण के दौरान हादसों और दुर्घटनाओं के कारण दो दर्जन लोगों कि जान गई है। यह पुल कंस्ट्रक्शन कंपनी कि लापरवाही और अनियमितता कि वजह से आज पुनः बिना वारिश और आंधी के ही गिर गया।

माननीय मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट में इस तरह लापरवाही विभाग के लोगों कि मिलीभगत से ताश के पत्तों की तरह गिर गया। इसके लिए जो भी जिम्मेदार हो उसपर करवाई होनी चाहिए और इस पुल के गिरने कि जांच अन्य विभाग के वरीय पदाधिकारी और जज के द्वारा की जाय और इस जांच से विभागीय प्रघान सचिव को अलग रखा जाय और जल्द से जल्द दोषी को चिन्हित कर दंडित किया जाय यही हम मांग करते हैं। इस सम्बंध में जल्द ही आदरणीय मुख्यमंत्री से मिलकर सारी जानकारी से उनको अवगत करूंगा की तीन माह पूर्व जानकारी देने पर कोई करवाई नही हुई और मुझे जो लग रहा था कि पिलर कहीं गिर न जाय वही हुआ।

डॉ संजीव कुमार
विधायक परबत्ता

संबंधित खबर -